विकसित और विकासशील देश किसे होते है ?Difference Between Developed countries and Developing countries
संयुक्त राष्ट्र United States of America ने देशों को दो प्रमुख श्रेणियों में बांटा है :- विकसित देश Developed country और विकासशील देश Developing countries . इन देशों के बीच का अंतर आर्थिक कारकों जैसे सकल घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय, औद्योगिकीकरण और जीवन स्तर, शिक्षा का स्तर, जीवन प्रत्याशा आदि के आधार को लेकर किया जाता है।
विकसित देश की परिभाषा: Definition of Developed country :-
![]() |
Ex. Developed Country |
उच्च जीवन स्तर, उच्च जीडीपी, उच्च बाल कल्याण, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएँ , उत्कृष्ट परिवहन, संचार और शैक्षिक सुविधाएँ, बेहतर आवास और रहने की स्थिति, औद्योगिक, बुनियादी ढांचा और तकनीकी उन्नति, उच्च प्रति व्यक्ति आय, और जीवन प्रत्याशा आदि में वृद्धि आदि।
विकासशील देश की परिभाषा: Definition of Developing countries :-
वे देश जो कि आर्थिक विकास के प्रारंभिक चरण से गुजर रहें हैं जहाँ पर लोगों की प्रति व्यक्ति आय कम होती है, गरीबी और बेरोजगारी का स्तर अधिक होता है, लोगों के रहन सहन का स्तर अच्छा नही होता है और साथ ही ऐसे देश की आधारभूत संरचना का विकास नही हुआ होता है, ऐसे देश को विकासशील देश की संज्ञा दी जाती है.
![]() |
Ex. Developing Country |
विकासशील देशों की निम्न विशेषताएं होतीं हैं:
निम्न मानव विकास सूचकांक, निम्न जीडीपी, उच्च निरक्षरता दर, उच्च गरीबी दर higher poverty rate, शिक्षा का निम्न स्तर lower level of education, खराब परिवहन संचार और चिकित्सा सुविधाएं, असमान आय वितरण, उच्च मृत्यु दर और जन्म दर, उच्च शिशु मृत्यु दर आदि।
इसे भी पढ़े :- भोजन के कुछ Amazing Facts जो आप नहीं जानते होंगे ( Amazing Facts about Food in Hindi )
विकसित और विकासशील देशों के बीच के अंतर को जानते हैं:
1. विकसित देश Developed country में बहुत तकनीकी विकास हो चुका होता है जबकि दूसरे तरफ विकासशील देश Developing country तेज तकनीकी विकास को प्राप्त करने की कोशिश कर रहा होता है।
3. विकसित देशों Developed country में उत्पादन के सभी साधनों का अनुकूलतम उपयोग होता है जबकि विकासशील देशों Developing country में कम तकनीकी विकास के कारण उत्पादन के सभी साधनों का अल्पतम उपयोग होता है जिसके कारण संसाधनों की बरबादी होती है.
4. विकसित देशों Developed country में जन्म दर और मृत्यु दर कम होती है, जबकि विकासशील Developing country देशों में दोनों दरें उच्च होती हैं.
5. विकसित देशों Developed country के सकल घरेलू उत्पाद का आकार बहुत बड़ा होता है जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और आधारभूत संरचना का अच्छा विकास हो जाता है जबकि विकासशील देशों Developing country में सब कुछ इसके उलट होता है.