जापान देश के 15 Amazing Facts जो आपने कभी सुना नहीं होगा।

जापान देश एक अनोखा देश है जो अपने कठिन कार्य(Hard Work), ईमानदारी(Honesty) और बुद्धिमानी (Intelligence) से जाना जाता है। आज हम जापान देश कुछ अनोखे Amazing Facts जानेंगे।

1. आपको ये जानकर बहुत आश्चर्य होगा की जापान देश के किसान तरबूज (watermelon) को square यानी वर्गाकार या डब्बे के आकार में उगाते हैं। वे ऐसा इसलिए करते है ताकि यह डब्बे वाले साइज़ के तरबूज फ्रिज में आसानी से फिट हो सके हैं और इन्हें रेफ्रीजरेटर में स्टोर करना भी काफी आसान होता हैं।

2. जापान देश में 90% मोबाइल फ़ोन वाटरप्रूफ(waterproof) हैं क्योंकि वहां के युवा मोबाइल फोन को शावर(नहाते समय) आदि में भी इस्तेमाल करते हैं।

3.क्या आपको पता है जापान में की काम के समय पर कर्मचारी के सोने पर बुरा नहीं माना जाता हैं बल्कि ऐसा समझा जाता हैं की ज्यादा मेहनत(Work) करने की वजह से कर्मचारी को थकान होने की वजह से नींद आ गयी हैं। यानी की काम करने के दौरान सोना जापान देश में कर्मठ और मेहनती होने की निशानी मानी जाती हैं।

4. जापान देश में काली बिल्लियों (Black Cats) को काफी भाग्यवान (Lucky)माना जाता हैं। जापानी लोग विश्वास करते हैं की काली बिल्ली जापान में Good Luck लेकर आती हैं।

5. आपको पता होना चाहिए की दुनिया में सबसे ज्यादा लम्बी उम्र तक जीने वाले लोगो में जापानी लोगो का नाम आता हैं। यहाँ पर ज्यादातर लोग औसतन (Average) 83.7 साल की उम्र तक जीवित रहते हैं।

6. जापान देश में किसी सर्विस(Service ) के बदले किसी को बखसीस(Tips) देना काफी बुरा माना जाता हैं। अगर आपने किसी रेस्टोरेंट(Restaurant ) में खाना खाया और वेटर को टिप(Tip) दिया तो जापान देश में इसे वेटर की बेइज्जती( Insult ) मानी जाती है और वेटर भी इसे लेने से मना कर देता है। इसलिए आप किसी भी व्यक्ति को उसके सेवाओं के बदले इसी तरह टिप नहीं दे सकते हैं।

7. जापान देश में ऐसी भी घटनाएं होती हैं जिसमे व्यक्ति जरूरत से ज्यादा काम करते हुए मर जाता हैं। लगातार काम करते हुए मर जाने को  “Karoshi” के नाम से जाना जाता हैं।

8. जापान देश में जब किसी अपराधी को मौत की सजा सुनाई जाती है, तो उस अपराधी को फांसी देने की तारीख (Date) नहीं बताई जाती हैं और जब वह अपराधी सुबह सो कर उठता हैं तो बस यही सोचता रहता हैं की शायद आज उसकी जिंदगी का आखिर दिन हो।

9. जापान देश में जापानी क्रिमिनल courts ने अभी तक 99% क्रिमिनल केस(Criminal Case) में मुजरिम को सज़ा सुनाई है।

10. क्या आपको पता है जापान देश की राजधानी टोक्यो(Tokyo) का प्राचीन नाम Edo था।  जिसे सन 1868 में बदल कर Tokyo कर दिया गया था। टोक्यो(Tokyo) शब्द का मतलब पूर्वी राजधानी होता हैं।

11. जापान देश के Chichibu शहर में Chinsekikan नाम का म्यूजियम(Museum) हैं। जहाँ पर तकरीबन 1700 पत्थर रखे गये हैं और  इन पत्थरों की ख़ास बात यह हैं की यह सभी पत्थर मानव चेहरे की तरह दिखाई देते हैं।

12. जापान देश में कई सारी जगहे ऐसी हैं जहा पर जापानी लोग खुद के हस्ताक्षर ना करके वे लोग अपना स्टाम्प (मोहर) का प्रयोग(use) करते है और इस मोहर को hanko कहते हैं।

13. आपको ये जानकर दुःख होगा की जापान में हर साल 1 लाख से भी ज्यादा जापानी गुमशुदा हो जाते हैं। जापान देश में ज्यादातर लोगो के गुमशुदा होने की वजह तलाक, नौकरी से हाथ धोना, एग्जाम(Examination) में फेल होंना और कर्ज आदि माने जाते हैं। इन सभी समस्याएं होने के कारण जापानी लोग अपनी इज्जत बचाने के लिए घर से लापता हो जाते हैं।

14. क्या आपको पता है की जापान देश में आप घोड़े की रेस, बोट रेस और साइकिल रेस पर ही सट्टा लगा सकते हैं लेकिन आप अन्य किसी खेल पर सट्टा नहीं लगा सकते है क्युकी ये वहाँ गैरकानूनी हैं।

15. आपको जानकर यकीन नहीं  होगा की जापान देश की बहुत सारे जगहें ऐसी हैं जहा पर नीली ट्रैफिक लाइट्स(Blue Traffic Lights) का इस्तेमाल किया जाता हैं। दोस्तों ऐसा इसलिए हैं क्योंकि प्राचीन जापानी भाषा  में हरे(Green) और नीले(Blue) रंग  के शब्द के लिए एक ही शब्द का इस्तेमाल किया जाता था।


9 thoughts on “जापान देश के 15 Amazing Facts जो आपने कभी सुना नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *